शारीरिक शिक्षा और टीम निर्माण: टीम भावना, नेतृत्व, सहयोग तथा समूह प्रभावशीलता पर इसके प्रभाव का एक अनुभवजन्य अध्ययन
Keywords:
शारीरिक शिक्षा, टीम निर्माण, नेतृत्व, सहयोग, टीम भावना, समूह प्रभावशीलता, खेल शिक्षाAbstract
वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सामाजिक, भावनात्मक एवं व्यवहारिक विकास को भी समान महत्व दिया जाता है। शारीरिक शिक्षा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोगात्मक व्यवहार, संचार कौशल, अनुशासन तथा टीम भावना के विकास का एक प्रभावी माध्यम है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा के माध्यम से टीम निर्माण, नेतृत्व, सहयोग तथा समूह प्रभावशीलता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना है। अध्ययन में 300 विद्यार्थियों से प्राप्त प्राथमिक आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सहयोगात्मक व्यवहार का स्तर अपेक्षाकृत अधिक पाया गया। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि शारीरिक शिक्षा न केवल शारीरिक विकास बल्कि प्रभावी टीम निर्माण और सामाजिक कौशल विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।




