शिक्षा में डिजिटल विभाजनः ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अंतर

Authors

  • डॉ. सुनील कुमार सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग, सरस्वती शिक्षा सदन गंगानगर राजस्थान (बीकानेर विश्वविद्यालय) Author

Keywords:

डिजिटल विभाजन, शहरी-ग्रामीण भेद, शिक्षा की गुणवत्ता, इंटरनेट की पहुंच, डिजिटल शिक्षा, कोरोना महामारी, तकनीकी ज्ञान, नीति सुधार, शैक्षिक संसाधन, समावेशी शिक्षा।

Abstract

यह शोध पत्र ‘‘शिक्षा में डिजिटल विभाजनः ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अंतर‘‘ पर केंद्रित है। इसमें डिजिटल विभाजन के कारणों और इसके शैक्षिक प्रभावों का विश्लेषण किया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर और डिजिटल साधनों की उपलब्धता में भेदभाव को समझते हुए, इस अध्ययन ने इंटरनेट की पहुंच, आर्थिक कारणों और तकनीकी ज्ञान की कमी जैसे कारकों की समीक्षा की है। यह भी बताया गया है कि कैसे कोरोना महामारी के दौरान डिजिटल शिक्षा का विस्तार हुआ और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सामना करने में आने वाली समस्याओं का समाधान ढूंढने के उपाय सुझाए गए हैं। सरकार की योजनाओं, तकनीकी सुधार और समान अवसर प्रदान करने के लिए नीति सुधारों पर भी चर्चा की गई है। इस शोध का उद्देश्य शिक्षा में डिजिटल विभाजन को समाप्त करने और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बीच समान अवसर प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता को स्पष्ट करना है।

4 2

Downloads

Published

2026-10-17

How to Cite

डॉ. सुनील कुमार. (2026). शिक्षा में डिजिटल विभाजनः ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अंतर. International Journal of Arts, Commerce & Education, 12(1), 33-43. https://avjournals.com/index.php/files/article/view/81