बलरामपुर जिले के ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों की वाणिज्य विषय के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन
Keywords:
वाणिज्य विषय, ग्रामीण विद्यार्थी, रुचि, जिज्ञासा, लिंग, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा।Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य बलरामपुर जिले के ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं के वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं की वाणिज्य विषय के प्रति रुचि तथा जिज्ञासा का तुलनात्मक अध्ययन करना है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। स्तरीकृत यादृच्छिक न्यादर्श विधि द्वारा कुल 800 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 400 छात्र तथा 400 छात्राएँ सम्मिलित थीं। वाणिज्य विषय के प्रति रुचि का निर्धारण अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र एवं व्यवसाय अध्ययन में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर किया गया, जबकि जिज्ञासा के मापन हेतु डॉ. राजीव कुमार द्वारा निर्मित जिज्ञासा मापनी का प्रयोग किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु माध्य, मानक विचलन तथा स्वतंत्र समूह t-परीक्षण का उपयोग किया गया। परिणामों में छात्राओं की रुचि एवं जिज्ञासा दोनों का माध्य छात्रों की तुलना में अधिक पाया गया। प्राप्त t-मूल्य क्रमशः 6.54 एवं 5.24 रहे, जो 0.05 सार्थकता स्तर के सारणीमान 1.96 से अधिक हैं। अतः दोनों शून्य परिकल्पनाएँ अस्वीकृत की गईं।




