भारतीय लोकतंत्र में मतदान व्यवहार : प्रमुख सिद्धांतों, निर्धारकों एवं समकालीन प्रवृत्तियों का समीक्षात्मक अध्ययन
Keywords:
लोकतंत्र, मतदान व्यवहार, मतदाता, चुनाव, राजनीतिक भागीदारी, जाति, धर्म, मीडिया।Abstract
भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहाँ चुनावी प्रक्रिया नागरिकों की राजनीतिक भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। मतदान व्यवहार (Voting Behaviour) राजनीतिक विज्ञान का एक महत्वपूर्ण अध्ययन क्षेत्र है, जो यह समझने का प्रयास करता है कि मतदाता किन कारकों से प्रभावित होकर मतदान संबंधी निर्णय लेते हैं। भारत जैसे बहुलतावादी समाज में मतदान व्यवहार केवल राजनीतिक विचारधारा से ही नहीं, बल्कि जाति, धर्म, वर्ग, क्षेत्र, नेतृत्व, मीडिया, आर्थिक स्थिति तथा समकालीन राजनीतिक परिस्थितियों से भी प्रभावित होता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में मतदान व्यवहार की प्रमुख सैद्धांतिक अवधारणाओं, उसके निर्धारक तत्वों तथा भारतीय लोकतंत्र में उभरती समकालीन प्रवृत्तियों का समीक्षात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन द्वितीयक स्रोतों पर आधारित है और इसका उद्देश्य भारतीय मतदान व्यवहार की जटिलता तथा परिवर्तनशील प्रकृति को समझना है।




